सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें कितने घटे दाम

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Aug, 2023 12:59 PM

fall in the prices of gold and silver know how much the prices have decreased

सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोना करीब 0.15 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है और चांदी में आधा फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। दरअसल सोने और चांदी में ये गिरावट ग्लोबल डिमांड पर असर आने के कारण बनी है।

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले दिन (सोमवार को) सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोना करीब 0.15 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है और चांदी में आधा फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। दरअसल सोने और चांदी में ये गिरावट ग्लोबल डिमांड पर असर आने के कारण बनी है।

सोने के ताजा रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 59436 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोना आज 59391 रुपए तक नीचे गया था जबकि ऊपर में सोने के रेट 59550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे थे। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर 2023 वायदा के लिए हैं।

चांदी के क्या हैं रेट

एमसीएक्स पर चांदी में 0.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और और ये इसके सितंबर वायदा के दाम हैं। चांदी के आज के रेट 72,111 रुपए प्रति किलो तक पर थे। नीचे में चांदी के दाम 71985 रुपए प्रति किलो तक गिरे थे और ऊपर में चांदी के दाम 72300 रुपए प्रति किलो तक गए थे।

क्यों आ रही सोना और चांदी के दाम में गिरावट

सोना और चांदी के दाम में इस समय 2-3 कारणों से गिरावट आ रही है। एक तो ग्लोबल डिमांड में सुस्ती देखी जा रही है और इससे ये कीमती मेटल्स सस्ती हो रही हैं। वहीं डॉलर के दाम चढ़ने का भी असर इन धातुओं पर देखा जा रहा है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल डिमांड घटने से चांदी के रेट पर भी निगेटिव असर देखा जा रहा है और इसके रेट नीचे आ रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!