सोने-चांदी के भाव में गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें नए रेट्स

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Oct, 2023 01:53 PM

gold and silver prices fell again see what is the rate of 10 grams of gold

त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो ये...

बिजनेस डेस्कः त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है।

क्या हैं सोने के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 56735 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बीते गुरुवार की सुबह 56825 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था। वहीं 5 फरवरी 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज लुढ़कर 57175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह गुरुवार की सुबह 57300 रुपए के स्तर पर खुला था।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर शुक्रवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 66825 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। यह गुरुवार की सुबह 67450 रुपए के भाव पर खुली थी। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 68400 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला है।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव

सोने-चांदी के वैश्विक भाव में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.35 फीसदी या 6.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,838.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1823.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। चांदी का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार की सुबह चांदी 0.67 फीसदी या 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 21.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी 21.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

हर दिन गिर रहे भाव

सोने और चांदी के भाव में हर दिन गिरावट देखी जा रही है। सोना 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। पिछले एक सप्ताह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!