Gold-Silver Price Today: चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 May, 2024 12:48 PM

gold silver price today big fall in the price of silver

गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतों में तो आज 2 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है और यह 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम से भी नीचे आ गई। चांदी के अलावा वायदा बाजार में सोने के...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतों में तो आज 2 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है और यह 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम से भी नीचे आ गई। चांदी के अलावा वायदा बाजार में सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है और यह कल के मुकाबले 600 रुपए तक सस्ता होकर 72,400 के पास आ गया।

चांदी में आई जबरदस्त गिरावट

गुरुवार 23 मई 2024 को मार्केट खुलने के साथ ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। वायदा बाजार में आज चांदी कल के मुकाबले 2,274 रुपए फिसलकर 90,739 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को चांदी 93,013 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोना भी खूब हुआ सस्ता

चांदी के अलावा एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना कल के मुकाबले 636 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 72,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बुधवार को 24 कैरेट सोना 73,046 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट जानें

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 73,570 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,640 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,420 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 73,640 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • पुणे में 24 कैरेट सोना 73,420 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • जयपुर 24 कैरेट सोना 73,570 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • नोएडा में 24 कैरेट सोना 73,570 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट सोना 73,570 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • पटना में 24 कैरेट सोना 73,470 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
  • गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 73,570 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी खूब सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

घरेलू बाजार की तरह ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स में सोना 23.83 डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 2,358.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट 0.70 डॉलर सस्ती होकर होकर 30.22 डॉलर पर आ गई।

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!