रिकॉर्ड तेजी के बाद फिसले Gold-Silver के रेट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Apr, 2024 11:42 AM

gold silver rates slip after record rise check latest rates

बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने-चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। गुरुवार को दोनों के वायदा सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा 69 हजार रुपए और चांदी के वायदा भाव 79 हजार रुपए के करीब कारोबार...

बिजनेस डेस्कः बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने-चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। गुरुवार को दोनों के वायदा सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा 69 हजार रुपए और चांदी के वायदा भाव 79 हजार रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के बाद अब गिरे

सोने के वायदा भाव आज सुस्ती के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 410 रुपए की गिरावट के साथ 69,297 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 302 रुपए की गिरावट के साथ 69,405 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,440 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 69,297 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने गुरुवार को 69,908 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 645 रुपए की गिरावट के साथ 79,339 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,059 रुपए की गिरावट के साथ 78,925 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,339 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 78,809 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। गुरुवार को चांदी के वायदा भाव 80,098 रुपए किलो के भाव पर अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद नरम पड़ा सोना, चांदी भी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,309.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,308.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 11.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,296.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसने गुरुवार को 2,324.80 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.06 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.69 डॉलर की गिरावट के साथ 26.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसने गुरुवार को 27.45 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। जो बीते 3 साल में सबसे अधिक भाव है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!