गोल्डमैन सॉक्स का चौंकाने वाला खुलासाः दुनिया पर राज करेंगे भारत, चीन व पाकिस्तान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Apr, 2024 03:40 PM

goldman sachs shocking revelation india china and pakistan will rule the world

बीते कुछ महीने से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2047 तक भारत के विकसित होने की बात कर रहे हैं। इस टारगैट पर देश 2047 तक पहुंच भी जाएगा। इस बात में कोई शक भी नहीं है। अगले दो साल में देश की इकोनॉमी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी। इस...

बिजनेस डेस्कः बीते कुछ महीने से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2047 तक भारत के विकसित होने की बात कर रहे हैं। इस टारगैट पर देश 2047 तक पहुंच भी जाएगा। इस बात में कोई शक भी नहीं है। अगले दो साल में देश की इकोनॉमी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी। इस अचीवमैंट को भी भारत आसानी से हासिल कर लेगा लेकिन क्या कभी पाकिस्तान दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी में शामिल हो सकेगा? क्या चीन क​भी दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बन पाएगा? क्या एशिया के ये तीनों देश दुनिया की इकोनॉमी पर राज कर सकेंगे? ये तीनों ही सवाल काफी बड़े हैं।

ऐसा नहीं है कि ये संभव नहीं हो सकेगा। दुनिया की बड़ी इंवैस्टमैंट फर्म गोल्डमैन सॉक्स का अनुमान है कि चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा और दूसरे नंबर पर भारत का नाम होगा। साथ ही पाकिस्तान टॉप 10 इकोनॉमी में दिखाई देगा। दूसरी ओर कभी आधी से ज्यादा दुनिया पर राज करने वाला यू.के. और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी महाशक्ति जापान का नाम टॉप 10 से बाहर होता दिखाई देगा। वहीं यूरोप का बस एक ही देश जर्मनी टॉप 10 की लिस्ट में दिखाई देगा।

50 साल के बाद होगा कुछ ऐसा सीन

गोल्डमैन सॉक्स ने जो अनुमान लगाया है, वह अगले 50 साल बाद यानी साल 2075 का लगाया है। उस समय दुनिया की इकोनॉमी का सीन पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई देगा। अमरीका दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमिक ताकत नहीं रहेगा। दूसरी ओर यूरोप का दबदबा दुनिया की इकोनॉमिक कंडीशन से पूरी तरह से खत्म हो चुका होगा।

यू.के. और जापान जैसे देश टॉप 10 इकोनॉमी लिस्ट से बाहर हो चुके होंगे। सबसे खास बात तो यह है कि टॉप की 10 लिस्ट में एशिया का दबदबा होगा, जिसमें चीन के साथ भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया होगा। मौजूदा दौर में यू.के., फ्रांस, जर्मनी और रूस जैसे देश दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी में शामिल हैं लेकिन ये तमाम देश जिस मंदी के संकट से गुजर रहे हैं। यह किसी से छिपा नहीं है। जर्मनी में तो घोषित मंदी का ऐलान हुआ है।

दूसरी ओर जापान ने सालों के बाद देश की इकोनॉमी को उठाने के लिए पॉलिसी रेट में इजाफा किया है। ऐसे अगले 25 और 50 सालों में इन देशों की इकोनॉमी में इजाफा तो होगा लेकिन ग्रोथ इतनी ज्यादा नहीं होगी, जो अपनी मौजूदा पॉजिशन को होल्ड करके रख सके।

चीन और भारत का होगा दबदबा

गोल्डमैन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की इकोनॉमी अगले साल में काफी तेजी से बढ़ने वाली है। उसकी पोजिशन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी। इसका मतलब यह नहीं है कि वह चीन को पछाड़ने वाला है। भारत साल 2075 में अमरीका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा।

साल 2050 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा। भले ही मौजूदा दौर में उसकी ग्रोथ भले ही 5 फीसदी से नीचे ही क्यों न हो। उसके अगले 25 साल तक भारत और चीन दोनों ही ग्रोथ और जी.डी.पी. के मामले में दुनिया के तमाम देशों को पीछे छोड़ते हुए दिखाई देंगे।

जानकारों का मानना है कि ये पूरी शताब्दी एशिया के नाम रहने वाली है। आने वाले 50 साल भारत के नाम रहने वाले हैं, क्योंकि तब तक देश की जी.डी.पी. 52.5 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जोकि अमरीका की जी.डी.पी. 51.5 ट्रिनियन डॉलर से ज्यादा होगी और चीन की जी.डी.पी. 57 ट्रिलियन डॉलर से कम का अनुमान है।

पाकिस्तान का चौंकाने वाला नाम

गोल्डमैन की रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में पाकिस्तान का भी नाम है। साल 2075 तक पाकिस्तान दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी होने जा रहा है, जबकि एक दिन पहले एशियन डिवैलपमैंट बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2023-24 (30 जून 2024 को समाप्त) को 1.9 फीसदी का अनुमान लगाया है।

वहीं वित्त वर्ष 2024-25 पाकिस्तान की ग्रोथ 2.9 फीसदी रह सकती है। मौजूदा दौर में पाकिस्तान की इकोनॉमी काफी खराब स्थिति में है। देश कर्ज में है और महंगाई 25 फीसदी है। पाकिस्तान लगातार चीन, मिडिल ईस्ट और अमरीका के साथ हाथ फैलाए दिखाई देता है। आई.एम.एफ. से लगातार स्पैशल पैकेज की डिमांड लगातार कर रहा है। फॉरैक्स रिजर्व न के बराबर है और बिजली तथा फ्यूल संकट काफी बढ़ चुका है। उसके बाद भी साल 2075 तक देश की जी.डी.पी. 12.3 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान लगाया गया है?

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!