HDFC समूह का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपए के पार, टाटा के बाद दूसरा बड़ा समूह

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Jul, 2018 07:22 PM

hdfc group m cap crosses rs 10 trillion only second after tatas

दीपक पारेख के नेतृत्व वाले एच.डी.एफ.सी. वित्तीय सेवा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण आज 10 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। टाटा समूह के बाद यह दूसरा कंपनी समूह है जिसका बाजार पूंजीकरण इस आंकड़े के पार पहुंचा है।

नई दिल्लीः दीपक पारेख के नेतृत्व वाले एच.डी.एफ.सी. वित्तीय सेवा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण आज 10 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। टाटा समूह के बाद यह दूसरा कंपनी समूह है जिसका बाजार पूंजीकरण इस आंकड़े के पार पहुंचा है। एच.डी.एफ.सी. समूह में इस समय चार सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं।

आवास वित्तपोषण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एच.डी.एफ.सी. लिमिटेड, बैंकिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एच.डी.एफ.सी. बैंक, जीवन बीमा क्षेत्र की एच.डी.एफ.सी. स्टैण्डर्ड लाइफ और ग्रह फाइनेंस इस समूह में शामिल हैं। दूसरी तरफ टाटा समूह की करीब 30 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। एच.डी.एफ.सी. समूह की एक अन्य कंपनी एच.डी.एफ.सी. म्यूचुअल फंड भी इस समय बाजार में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया में है और वह अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ बाजार में आ जाने के बाद समूह की 5 कंपनियां पूंजी बाजार में हों जाएगी। पर्यवेक्षकों के मुताबिक म्यूचुअल फंड कंपनी का बाजार पूंजीकरण 30,000 करोड़ रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है।

टाटा ग्रुप की मार्केट वैल्यू 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा
शेयर बाजारों में आज कारोबार की समाप्ति पर एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,59,633.53 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. लिमिटेड का 3,26,776.81 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. स्टैण्डर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की 95,936.72 करोड़ रुपए और ग्रह फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 24,967.71 करोड़ रुपए रहा। टाटा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 11 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। टीसीएस देश की सबसे बड़ी बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी है। इसका बाजार पूंजीकरण 7,18,623.56 करोड़ रुपए है। एच.डी.एफ.सी. समूह में एच.डी.एफ.सी. बैंक बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की तीसरी सबसे मूल्यावान कंपनी है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!