9 Days Holidays: 18-26 अक्टूबर तक छुट्टियां! इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 11:29 AM

holidays from october 18 26 this company gave its employees

आजकल अधिकतर कंपनियां कर्मचारियों से लंबी ड्यूटी और ऑफिस लौटने की कड़ी पॉलिसी पर जोर दे रही हैं लेकिन दिल्ली की PR कंपनी Elite Marque ने कर्मचारियों को पूरा 9 दिन का फेस्टिव गिफ्ट दिया है। कंपनी के फाउंडर और CEO रजत ग्रोवर ने 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर...

बिजनेस डेस्कः आजकल अधिकतर कंपनियां कर्मचारियों से लंबी ड्यूटी और ऑफिस लौटने की कड़ी पॉलिसी पर जोर दे रही हैं लेकिन दिल्ली की PR कंपनी Elite Marque ने कर्मचारियों को पूरा 9 दिन का फेस्टिव गिफ्ट दिया है। कंपनी के फाउंडर और CEO रजत ग्रोवर ने 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक ‘बोनस टाइम’ के रूप में छुट्टी का ऐलान किया, जिससे कर्मचारियों को त्योहारों में परिवार और खुद के लिए वक्त मिल सके।

CEO का मजेदार ईमेल

छुट्टी का ऐलान CEO ने अपने मजेदार अंदाज वाले ईमेल के जरिए किया। उन्होंने लिखा, “आराम करो, परिवार के साथ देर रात तक हंसी-मजाक करो और खूब मिठाइयां खाओ। ईमेल तभी खोलना जब वो अमेज़न, स्विगी या जोमैटो का हो।” ग्रोवर ने कर्मचारियों को सलाह दी कि काजू कतली खाने का रिकॉर्ड तोड़ें, फैमिली ड्रामा बिंज-वॉच करें और दोपहर तक सोने की कला में महारथ हासिल करें। ईमेल को उन्होंने हंसी-मजाक में खत्म करते हुए लिखा, “पटाखे फोड़ो, मुस्कानें फैलाओ और त्योहार की हर खुशी का मज़ा लो। जब लौटो, तो दो किलो भारी और दस गुना खुश होकर लौटो!”

असल वर्कप्लेस कल्चर का उदाहरण

कंपनी के एक कर्मचारी ने यह ईमेल LinkedIn पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे ‘असल वर्कप्लेस कल्चर’ का उदाहरण बता रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस छुट्टी को सभी कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से अपनाया और इसे फेस्टिव सीजन का शानदार गिफ्ट माना। “यह साबित करता है कि वर्क-लाइफ बैलेंस सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।”

कर्मचारी उत्साहित

इस पहल से कर्मचारी न केवल उत्साहित हैं, बल्कि इसे ट्रेंडिंग वर्कप्लेस कल्चर के रूप में देख रहे हैं। Elite Marque का यह कदम बताता है कि कंपनियां अगर कर्मचारी वेलबीइंग को प्रायोरिटी दें, तो वह कंपनी और टीम दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!