LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 5 बड़े बदलाव लागू!

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 11:47 AM

important news for lpg consumers 5 major changes implemented

वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई नए नियम लागू होते हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे कारोबारियों को भी प्रभावित करेंगे। इसी संदर्भ...

बिजनेस डेस्कः वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई नए नियम लागू होते हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे कारोबारियों को भी प्रभावित करेंगे। इसी संदर्भ में, एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग, वितरण और कीमतों से संबंधित पांच महत्वपूर्ण बदलाव 1 अप्रैल से लागू हो गए हैं....

कीमतों में बदलाव

नए नियमों के तहत 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹195.50 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹2,078.50 हो गई है। वहीं 5 किलो के छोटे सिलेंडर की कीमत भी ₹51 बढ़कर करीब ₹700 तक पहुंच गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह दिल्ली में ₹913 पर स्थिर है।

बुकिंग अंतराल बढ़ा

अब घरेलू सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच इंतजार अवधि बढ़ा दी गई है। शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का इंतजार करना होगा। यह कदम जमाखोरी रोकने और सभी तक सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

PNG कनेक्शन अनिवार्य

जहां पाइपलाइन गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां सरकार ने 24 जून तक PNG कनेक्शन लेना जरूरी कर दिया है। तय समय तक कनेक्शन नहीं लेने पर एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है।

बायोमेट्रिक ई-KYC जरूरी

सब्सिडी में पारदर्शिता लाने के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केवाईसी न होने पर बुकिंग प्रभावित हो सकती है।

LPG ATM की शुरुआत

Bharat Petroleum ने गुरुग्राम में देश का पहला 24x7 LPG ATM शुरू किया है। इससे ग्राहक किसी भी समय आसानी से सिलेंडर ले सकेंगे। आने वाले समय में इसे देशभर में लागू करने की योजना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!