अमेरिका को पीछे छोड़ भारत बन सकता है दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jan, 2019 04:20 PM

india can be behind india second largest economy report

भारत 2030 तक अमेरिका से आगे निकलकर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ब्रिटिश फाइनेंसियल सर्विसेस फर्म स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है।

नई दिल्लीः भारत 2030 तक अमेरिका से आगे निकलकर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ब्रिटिश फाइनेंसियल सर्विसेस फर्म स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। अमेरिका इन दो एशियाई दिग्गजों से पिछड़ते हुए लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की लिस्ट में इंडोनेशिया के चौथे स्थान पर आने की उम्मीद है। वहीं, तुर्की पांचवे स्थान पर खिसक सकता है।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था में 2020 तक 7.8 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान है, जबकि 2030 तक चीन की आर्थिक ग्रोथ 5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अर्थव्यवस्था के आकार को देखते हुए प्राकृतिक मंदी को दर्शाता है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड के अर्थशास्त्रियों के अनुसार 2020 तक मध्य-वर्ग के आय वर्ग में दुनिया की अधिकांश आबादी प्रवेश कर रही है। हालांकि चीन की अर्थव्यवस्था पर देश की आबादी में तेजी से बढ़ती उम्र का असर होगा।

रिपोर्ट को बनाने में लंबी अवधि के विकास पूर्वानुमानों को एक प्रमुख सिद्धांत द्वारा रेखांकित किया गया है। विश्व जीडीपी में देशों का हिस्सा, दुनिया की आबादी में उन देशों की हिस्सेदारी और प्रति व्यक्ति आय को ध्यान में रखते हुए यह आंकड़े तैयार किए गए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!