औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जुलाई में चार महीने के उच्चतम स्तर 3.5 प्रतिशत पर

Edited By Updated: 28 Aug, 2025 05:00 PM

industrial production growth rate at four month high of 3 5 percent in july

देश के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई माह के दौरान 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो चार महीनों में सबसे अधिक है। इस वृद्धि का मुख्य कारण विनिर्माण क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन रहा। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दूी गई। राष्ट्रीय...

नई दिल्लीः देश के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई माह के दौरान 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो चार महीनों में सबसे अधिक है। इस वृद्धि का मुख्य कारण विनिर्माण क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन रहा। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दूी गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) जुलाई में 3.5 प्रतिशत बढ़ा जो इस साल मार्च में रही 3.9 प्रतिशत वृद्धि के बाद सर्वाधिक है। हालांकि, जुलाई 2024 में औद्योगिक उत्पादन पांच प्रतिशत की दर से बढ़ा था। इस तरह सालाना आधार पर इस बार की वृद्धि थोड़ी नरम पड़ी है।

इस बीच, जून 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर को एनएसओ ने 1.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा है, जो पिछले महीने जारी अस्थायी अनुमान के समान ही है। जुलाई 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही, जो पिछले साल इसी महीने में 4.7 प्रतिशत थी। हालांकि खनन क्षेत्र में 7.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। बिजली उत्पादन में भी बड़ी गिरावट देखी गई। 

जुलाई 2024 में जहां इसमें 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, वहीं जुलाई 2025 में यह केवल 0.6 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में देश के कुल औद्योगिक उत्पादन में केवल 2.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5.4 प्रतिशत थी। इससे पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में औद्योगिक गतिविधियों की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!