Rupee all-Time low: रुपया फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर के मुकाबले 90.58 पर आया

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 10:50 AM

rupee hits an all time low again falling 90 58 against dollar

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपए में गिरावट का रुख...

बिजनेस डेस्कः भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपए में गिरावट का रुख है क्योंकि निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़े संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.53 पर खुला। 

फिर टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 17 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.35 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.86 अंक टूटकर 84,968.80 अंक पर जबकि निफ्टी 121.40 अंक फिसलकर 25,925.55 अंक पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,114.22 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!