Cafe Coffee Day के मालिक के 20 ठिकानों पर IT विभाग की छापेमारी

Edited By Updated: 21 Sep, 2017 11:04 AM

it dept raids cafe coffee day premises

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ पर..

नई दिल्लीः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ पर आयकर विभाग ने अपना शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक उनके करीब 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग जिन ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है वे बंगलुरू, मुंबई, चेन्नई में शामिल हैं। इतना ही नहीं आयकर विभाग कैफे कॉफी डे के हेडक्वॉटर में भी पहुंच गया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इन ठिकानों से विभाग ने कुछ बरामद किया है।

कांग्रेस नेता के रुप में अपने राजनीतिक जीवन के 46 साल बिताने के बाद, कृष्णा इस वर्ष मार्च में भाजपा में शामिल हुए। एसएम कृष्णा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री होने के अलावा यू.पी.ए. सरकार में विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!