युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान: 'सीजफायर नहीं मांग रहे', अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 11:36 PM

iran issues a strong statement amid the war issuing a stern warning to america

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान अमेरिका या इजराइल से किसी भी तरह का सीजफायर (युद्धविराम) नहीं मांग रहा है और फिलहाल बातचीत करने का भी कोई कारण नहीं...

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान अमेरिका या इजराइल से किसी भी तरह का सीजफायर (युद्धविराम) नहीं मांग रहा है और फिलहाल बातचीत करने का भी कोई कारण नहीं देखता।

ईरान के विदेश मंत्री ने यह बात एक चैनल को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि ईरान अपने फैसलों पर मजबूती से कायम है और देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अराघची ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सैन्य हमला करने या देश में घुसपैठ करने का फैसला करते हैं, तो इसका अंजाम अमेरिका के लिए बहुत गंभीर और विनाशकारी हो सकता है।

उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यदि अमेरिका सैन्य कार्रवाई करता है तो ईरान उसका मुकाबला करने में सक्षम है। अगर अमेरिका ईरान में घुसने की कोशिश करता है तो यह उनके लिए एक बड़ा संकट और आपदा साबित होगा।”

ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि मौजूदा तनाव के बीच ईरान झुकने के मूड में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ईरान की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों का सम्मान नहीं किया जाता, तब तक बातचीत या समझौते की संभावना बहुत कम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!