Daily horoscope : आज इन राशियों की लाइफ में आने वाला है भूचाल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Mar, 2026 08:02 AM

मेष : बढ़ते वैर-विरोध के कारण आपकी परेशानियां मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सफर भी
मेष : बढ़ते वैर-विरोध के कारण आपकी परेशानियां मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सफर भी टाल दें, क्योंकि वह नुकसान वाला होगा।
वृष: धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान, संतान साथ देगी तथा उसकी मदद तथा तालमेल के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है।
मिथुन: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आप जो भागदौड़ करेंगे, उसका फेवरेवल नतीजा मिलेगा, विरोधी भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
कर्क: मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त एवं एक्टिव रखेगा, मान सम्मान की भी प्राप्ति।
सिंह : व्यापार, कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग फ्रूटफुल, यत्न करने पर कोई कामकाजी मुश्किल भी राह से हटेगी।
कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे या प्रोग्राम बनाएंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी।
तुला: सितारा चूंकि नुकसान देने वाला है, इसलिए लेन-देन तथा लिखत-पढ़त का काम भी सावधानी के साथ करना ठीक रहेगा।
वृश्चिक: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों, बीजों, करियाना वस्तुओं एवं गार्मैंट्स का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।
धनु : किसी अफसर के सॉफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण आपकी पेचीदा बनी कोई मुश्किल हल हो सकती है।
मकर: आम सितारा मजबूत जो आपके किसी प्रोग्राम को उसके टार्गेट की तरफ ले जाने में हैल्पफुल होगा।
कुंभ: सितारा पेट के लिए ढीला, इसलिए नापतोलकर खान-पान करना ठीक रहेगा, किसी की जिम्मेदारी में भी न फंसें।
मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।