L&T को धातु एवं खनन क्षेत्र में मिले 10,000-15,000 करोड़ रुपए के ठेके

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 01:45 PM

l t bags contracts worth 10 000 15 000 crore in the metals and mining sector

अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों समेत देश की प्रमुख धातु एवं खनन कंपनियों से कई ठेके मिले हैं। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसकी धातु एवं खनिज (एमएंडएम) कारोबार इकाई को मिले

नई दिल्लीः अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों समेत देश की प्रमुख धातु एवं खनन कंपनियों से कई ठेके मिले हैं। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसकी धातु एवं खनिज (एमएंडएम) कारोबार इकाई को मिले इन बड़े ठेकों का मूल्य 10,000 करोड़ रुपए से 15,000 करोड़ रुपए के बीच है। बयान के अनुसार, कंपनी को पहला ठेका सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी से मिला है। यह लौह अयस्क उत्पादक कंपनी वर्ष 2030 तक अपनी लौह अयस्क उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 10 करोड़ टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) करने के लिए विस्तार कर रही है। 

दूसरा ठेका सार्वजनिक क्षेत्र की एक अन्य नवरत्न कंपनी से मिला है, जो पश्चिम बंगाल स्थित अपने इस्पात संयंत्र की क्षमता 25 लाख टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 71 लाख टन प्रतिवर्ष कर रही है। एलएंडटी ने निजी क्षेत्र की एक प्रमुख धातु उत्पादक कंपनी के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी भी जारी रखते हुए जस्ता प्रसंस्करण संयंत्र के लिए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) का ठेका हासिल किया है।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!