PNB को 4,532 करोड़ रुपए का नुकसान, देश के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घाटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Nov, 2018 01:58 PM

loss of rs 4 532 crore to pnb

सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक 560.58 करोड़ रुपए के फायदे में रहा था।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक 560.58 करोड़ रुपए के फायदे में रहा था। एनपीए की ज्यादा प्रोविजनिंग की वजह से पीएनबी नुकसान में है। जुलाई-सितंबर में एनपीए के लिए प्रोविजनिंग की रकम 7,733.27 करोड़ रुपए रही। अप्रैल-जून में यह 4,982 करोड़ रुपए थी। बैंक ने शुक्रवार को जुलाई-सितंबर के नतीजे घोषित किए।

पीएनबी लगातार तीसरी तिमाही में बैंक घाटे में रहा है। जून तिमाही में 940 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। जनवरी-मार्च में 13,417 का घाटा हुआ। यह भारतीय बैंकिंग इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है। 

ब्याज से आय में 1% कमी
पीएनबी की आय में भी कमी आई है। जुलाई-सितंबर में इनकम 14,035.88 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में 14,205.31 करोड़ रुपए की आय हुई थी। ब्याज से आय में 1 फीसदी गिरावट आई है। यह 3,974 करोड़ रुपए रही। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!