महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री जून में 37% बढ़कर 1.06 लाख इकाई के पार

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 10:57 AM

mahindra  mahindra s total sales increased by 37 to over 1 06 lakh units in ju

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की निर्यात सहित कुल बिक्री जून में 37 प्रतिशत बढ़कर 1,06,207 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 77,742 इकाई थी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि जून 2025 में 47,306 इकाई की तुलना में जून

मुंबईः महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की निर्यात सहित कुल बिक्री जून में 37 प्रतिशत बढ़कर 1,06,207 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 77,742 इकाई थी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि जून 2025 में 47,306 इकाई की तुलना में जून 2026 में उसकी घरेलू एसयूवी बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 60,393 इकाई हो गई। बयान के अनुसार, जून में कंपनी की घरेलू वाणिज्यिक वाहन बिक्री 35 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 26,076 इकाई रही। 

इस बीच, एक अलग बयान में महिंद्रा समूह के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस (एफईबी) ने बताया कि जून 2026 में उसकी कुल ट्रैक्टर बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 59,935 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 53,392 इकाई थी। इसमें घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 58,177 इकाई रही, जबकि जून 2025 में यह 51,769 इकाई थी। 

एफईबी के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ''अल नीनो की उभरती परिस्थितियों के पूरे असर का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, उर्वरक सब्सिडी को जारी रखने और स्थानीय स्तर पर लक्षित सहायता जैसे सरकार के मजबूत कदम किसानों के जोखिम को कुछ हद तक कम करने तथा खरीफ मौसम पर इसके प्रभाव को सीमित रखने में मदद करेंगे।'' कंपनी ने कहा कि निर्यात बाजारों में उसने 1758 ट्रैक्टर बेचे, जो सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!