Bullion Market Down: सोने-चांदी में गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें लेटेस्ट भाव

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 10:26 AM

major in gold and silver prices check the latest rates before buying

अगर आप गोल्ड-सिल्वर खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले आज के लेटेस्ट रेट चेंक करें, आज दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (13 अप्रैल) MCX पर सोना 927 रुपए लुढ़क कर 1,51,725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।...

बिजनेस डेस्कः अगर आप गोल्ड-सिल्वर खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले आज के लेटेस्ट रेट चेंक करें, आज दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (13 अप्रैल) MCX पर सोना 927 रुपए लुढ़क कर 1,51,725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में 4875 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,38,399 रुपए है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में नजर आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी लुढ़के दाम

Comex पर सोना आज 4,710 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,787.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 50.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,736.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 74.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.48 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.06 डॉलर की गिरावट के साथ 74.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!