Edited By Tanuja,Updated: 02 Sep, 2026 12:00 PM

तुर्की के इस्तांबुल के पास मारमारा सागर में बुधवार तड़के दो तुर्की वाणिज्यिक जहाज टकरा गए। हादसे के बाद 10 क्रू मेंबरों वाले बल्क कैरियर तुगबर्क इमामोग्लू से संपर्क टूट गया। कोस्ट गार्ड के जहाज और हेलीकॉप्टर बड़े स्तर पर तलाशी एवं बचाव अभियान चला...
Istanbul: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के पास मारमारा सागर में बुधवार तड़के दो तुर्की झंडे वाले वाणिज्यिक जहाजों की टक्कर के बाद बड़ा समुद्री संकट पैदा हो गया। हादसे के बाद अधिकारियों का 10 क्रू मेंबरों को लेकर जा रहे एक जहाज से संपर्क टूट गया, जिसके बाद बड़े स्तर पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।इस्तांबुल गवर्नर कार्यालय के अनुसार, अल्सू (Alsu) नाम का जहाज एजियन सागर के बंदरगाह अलियागा की ओर जा रहा था, जबकि तुगबर्क इमामोग्लू (Tugberk Imamoglu) काला सागर के बंदरगाह कराडेनिज एरेग्ली की ओर बढ़ रहा था।
Silivri açıklarında Türk bayraklı iki ticari gemi çarpıştı.
Tuğberk İmamoğlu isimli gemide bulunan 10 kişiyle irtibat kurulamıyor.
Alsu isimli gemide gözle görünür bir hasar bulunmuyor. pic.twitter.com/LasbemMYdZ
— Solcu Gazete (@solcugazete60) September 2, 2026
दोनों जहाजों की टक्कर बुधवार तड़के करीब 3 बजे इस्तांबुल के सिलिव्री जिले के समुद्री क्षेत्र में हुई। टक्कर की सूचना मिलते ही तुर्की प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। कोस्ट गार्ड के जहाजों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है, जो समुद्र में जहाज और उसके क्रू मेंबरों की तलाश कर रहे हैं। गवर्नर कार्यालय ने बताया कि अल्सू जहाज को कोई स्पष्ट नुकसान दिखाई नहीं दिया है। हालांकि, टक्कर के बाद से अधिकारियों का तुगबर्क इमामोग्लू से संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। इस जहाज पर मौजूद 10 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इस्तांबुल चैंबर ऑफ मैरीटाइम कॉमर्स के आंकड़ों के अनुसार, तुगबर्क इमामोग्लू एक बल्क कैरियर है, जबकि अल्सू एक केमिकल टैंकर के रूप में काम करता है।फिलहाल तुर्की की बचाव एजेंसियां समुद्र और आसपास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों की प्राथमिकता संपर्क टूटे जहाज और उसके 10 क्रू मेंबरों का जल्द पता लगाना है।