काम करने के लिहाज टॉप 10 सबसे अच्छी कंपनियां, Microsoft टॉप पर

Edited By Updated: 08 Aug, 2024 12:51 PM

microsoft tcs amazon india most attractive employer brands

भारत में जॉब करने के लिए सबसे बेहतर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) बनी है। कंपनी ने साल 2022 में भी पहला स्थान हासिल किया था। मगर 2023 में वह 5वें नंबर पर फिसल गई थी। लोगों की पसंदीदा कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज...

बिजनेस डेस्कः भारत में जॉब करने के लिए सबसे बेहतर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) बनी है। कंपनी ने साल 2022 में भी पहला स्थान हासिल किया था। मगर 2023 में वह 5वें नंबर पर फिसल गई थी। लोगों की पसंदीदा कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और तीसरे नंबर पर अमेजन (Amazon) रही है।

सर्वे में 6084 कंपनियां और 1.73 लाख लोग शामिल

रैंडस्टैड एम्प्लायर ब्रांड रिसर्च (REBR)-2024 ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2024 में माइक्रोसॉफ्ट, TCS और अमेजन भारतीय लोगों के बीच काम करने के लिए सबसे अच्छी कंपनियां बनी हैं। इस रिसर्च में कंपनी ने 3507 लोगों की राय ली है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस सर्वे में कितनी कंपनियां शामिल थीं। ग्लोबल लेवल पर 6084 कंपनियों के बारे में 1.73 लाख लोगों से उनकी राय जानी गई थी। रैंडस्टैड ने बताया कि सर्वे में वर्क लाइफ बैलेंस, कैरियर में तरक्की, प्रतिष्ठा, फाइनेंशियल हेल्थ और जॉब सिक्योरिटी जैसे सवाल पूछे गए थे।

PunjabKesari

टाटा ग्रुप की 3 कंपनियों ने टॉप 5 में बनाई जगह

सर्वे में माइक्रोसॉफ्ट ने कैरियर में तरक्की, प्रतिष्ठा और फाइनेंशियल हेल्थ जैसे मुद्दों पर सबसे ज्यादा प्वॉइंट हासिल किए हैं। टीसीएस ने भी इस साल लंबी छलांग लगाते हुए लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। साल 2023 में यह चौथे नंबर पर था। हालांकि, अमेजन दूसरे नंबर से नीचे जाकर इस साल तीसरे स्थान पर रहा है। टॉप 5 में टाटा ग्रुप की तीन कंपनियां शामिल हुई हैं। हालांकि, पिछले साल पहले नंबर पर रही टाटा पावर (Tata Power) इस साल चौथे स्थान पर चली गई है। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors) 5वें नंबर पर रही है।

PunjabKesari

ये हैं 10 सबसे पसंदीदा कंपनी 

  • माइक्रोसॉफ्ट 
  • टीसीएस 
  • अमेजन 
  • टाटा पावर कंपनी 
  • टाटा मोटर्स 
  • सैमसंग इंडिया 
  • इंफोसिस 
  • लार्सन एंड टूब्रो 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज 
  • मर्सेडीज बेंज 
     

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!