NHPC का लाभ चौथी तिमाही में 68% बढ़कर 1,549 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 16 May, 2026 02:27 PM

nhpc s profit rises 68 to 1 549 crore in q4

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,549.42 करोड़ रुपए रहा। एनएचपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 919.63 करोड़...

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,549.42 करोड़ रुपए रहा। एनएचपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 919.63 करोड़ रुपए का लाभ कमाया था। 

चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,120.52 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,557.71 करोड़ रुपए थी। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,220.46 करोड़ रुपए रहा, जबकि 2024-25 में यह 3,411.73 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कुल आय बढ़कर 12,686.09 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 में 11,614.61 करोड़ रुपए थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 21 पैसे के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!