बर्ड समूह के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का निधन

Edited By Updated: 05 Jun, 2021 10:33 AM

pti story

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) बर्ड समूह के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे।

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) बर्ड समूह के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे।
बर्ड समूह विविध प्रकार के कारोबार करता है। समूह का होटल, यात्रा प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में कारोबार है।
बर्ड समूह ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, ‘‘बहुत दुख के साथ हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि बर्ड समूह के कार्यकारी निदेशक डा. अंकुर भाटिया (48 वर्ष) का आज प्रात: दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।’’
भाटिया को 1994 में अमाडू ब्रांड को भारतीय उपमहाद्वीप में लाने का श्रेय जाता है। अमाडेअस ट्रैवल एजेंटों और एयरलाइंस को ट्रैवल प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने वाला प्रमुख ब्रांड है।
भाटिया ने समूह का कारोबार आतिथ्य क्षेत्र में शुरू किया। बर्ड हास्पिटलिटी सविर्सिज के स्वामित्व में रोसेट होटल्स एण्ड रेज़ार्ट्स शामिल है। समूह के पास भारत और ब्रिटेन में छह लक्जरी संपत्तियां हैं जिनकी अपनी अलग पहचान है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!