मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल, कूचबिहार के कुमारगंज में BJP कैंडिडेट पर हमला

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 01:33 PM

chaos during voting in murshidabad bjp candidate from kumarganj cooch behar at

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर चल रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के कुमारगंज से BJP कैंडिडेट पर हमला कर दिया गया। रथींद्रनाथ बोस के काफिले पर हमलावरों ने पत्थर और...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर चल रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के कुमारगंज से BJP कैंडिडेट पर हमला कर दिया गया। रथींद्रनाथ बोस के काफिले पर हमलावरों ने पत्थर और डंडे फेंकने की खबर है। फिलहाल सुरक्षा बलो ने मोर्चा संभाल लिया है। 

PunjabKesari

वहीं मुर्शिदाबाद की विधान सभा सीट पर एक पोलिंग बूथ पर दो गुट आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर हंगामा और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। मतदान के दौरान TMC समर्थकों और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। इस दौरान हुमायूं कबीर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

 

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कुछ लोगों की धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने जमकर भांजी लाठियां। जिससे बाद सभी पक्ष के इधर- उधर भागने लगे। हालांकि पैरा मिलिट्री फोर्स ने लाठियां भांजकर उन्हें काबू किया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मतदान जारी है।


ये भी पढ़ें:- Bengal Assembly Elections 2026: मतदान को लेकर लोगों में दिखा भारी उत्साह, 11 बजे तक हुई 41.11% वोटिंग

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से 18.76 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!