Edited By Isha,Updated: 22 Nov, 2018 10:40 AM
पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर राहत मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 41 पैसे घटकर 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गए...
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर राहत मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 41 पैसे घटकर 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गए। डीजल के दामों में भी 30 पैसे की कटौती देखने को मिली और नए दाम 70.97 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और आज यह 81.50 रुपए प्रति लीटर बिका। वहीं, डीजल के दाम 32 पैसे घटकर 74.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
देश के चार प्रमुख महानगरों में से नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में कटाैती की गर्इ है। इसके बाद इन तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 75.97 77.93 आैर 81.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
शहर |
पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली |
75.97 रुपए |
70.97 रुपए |
मुंबई |
81.50 रुपए |
74.34 रुपए |
कोलकाता |
77.93 रुपए |
72.83 रुपए |
हरियाणा |
74.86 रुपए |
69.94 रुपए |
हिमाचल प्रदेश |
74.71 रुपए |
68.78 रुपए |
चेन्नई |
78.88 रुपए |
74.99 रुपए |
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 81.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 81.72 रुपए, लुधियाना में 81.58 रुपए और पटियाला में 81.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
जालंधर |
81.11 रुपए |
70.78 रुपए |
अमृतसर |
81.72 रुपए |
71.31 रुपए |
लुधियाना |
81.58 रुपए |
71.18 रुपए |
पटियाला |
81.51 रुपए |
71.12 रुपए |
कच्चे तेल के दाम में रिकवरी
पिछले करीब डेढ़ महीने में ब्रेंट क्रूड का भाव 23 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा गिरा है। कच्चे तेल का दाम मंगलवार को छह फीसदी से ज्यादा लुढ़का, हालांकि पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को कच्चे तेल के दाम में रिकवरी हुई है। पिछले सत्र में छह फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड का भाव करीब एक साल के निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी लाइट क्रूट वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई मंगलवार को 53 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया।