रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटकर 95.33 प्रति डॉलर

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 10:37 AM

rupee falls 25 paise to 95 33 per dollar in early trade

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.33 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की लगातार मांग का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा

मुंबईः रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.33 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की लगातार मांग का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.15 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद यह और टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.33 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 25 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को 34 पैसे टूटकर 95.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.72 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 38.07 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,809.95 अंक पर जबकि निफ्टी 9.85 अंक चढ़कर 23,439.20 अंक पर आ गया। 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 100.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका से इसकी कीमतों पर असर पड़ा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 582 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!