एक हजार अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य के जिए एफटीए का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण: सीआईआई

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 03:04 PM

leveraging ftas  crucial for achieving 1 trillion export target cii

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय निर्यात समिति के चेयरमैन संजय बुधिया ने मंगलवार को कहा कि भारत को चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए मौजूदा व्यापारिक साझेदारों के साथ कारोबार बढ़ाने, नए...

नई दिल्लीः भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय निर्यात समिति के चेयरमैन संजय बुधिया ने मंगलवार को कहा कि भारत को चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए मौजूदा व्यापारिक साझेदारों के साथ कारोबार बढ़ाने, नए एवं उभरते बाजारों में विविधता लाने और मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का अधिकतम लाभ उठाने की जरूरत है। 

वाणिज्य मंत्रालय ने 2026-27 के लिए एक लाख करोड़ डॉलर के कुल निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसमें करीब 530 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात और 470 अरब डॉलर का सेवा निर्यात शामिल है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर रिकॉर्ड 863.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इसमें वस्तु निर्यात 441.8 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 421.3 अरब डॉलर रहा। बुधिया ने कहा कि एक लाख करोड़ डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कुल निर्यात में 15.86 प्रतिशत की वृद्धि आवश्यक होगी। वहीं, वस्तु निर्यात में करीब 19.96 प्रतिशत और सेवा निर्यात में 11.56 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी। 

उन्होंने कहा, ''इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मौजूदा व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंधों को और मजबूत करना, नए एवं उभरते बाजारों में निर्यात का विस्तार करना तथा सरकार द्वारा किए गए व्यापार समझौतों का अधिकतम उपयोग करना महत्वपूर्ण होगा।'' भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में अमेरिका, चीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर, जर्मनी, इंडोनेशिया और नीदरलैंड शामिल हैं। घरेलू उत्पादों के लिए अधिक बाजार पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत ने यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए समूह और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते अंतिम रूप दिए हैं। बुधिया पैटन इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक भी हैं। यह कंपनी उच्च परिशुद्धता वाले इंजीनियरिंग उपकरणों का विनिर्माण करती है। 

पैटन इंटरनेशनल लिमिटेड को गुणवत्ता, आपूर्ति, नवाचार और परिचालन उत्कृष्टता में शानदार प्रदर्शन के लिए 28 अगस्त को प्रतिष्ठित 'ईटन ग्लोबल सप्लायर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके दल के समर्पण को दर्शाता है और विश्वस्तरीय गुणवत्ता, नवोन्मेष तथा ग्राहक संतुष्टि के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!