श्रीराम प्रॉपर्टीज ने 800 करोड़ रुपए के IPO के लिए दस्तावेज जमा कराए

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Apr, 2021 03:37 PM

shriram properties submits documents for ipo of rs 800 crore

बेंगलुरु की कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने 800 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने शुक्रवार को नियामक के पास दस्तावेजों का मसौदा...

नई दिल्लीः बेंगलुरु की कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने 800 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने शुक्रवार को नियामक के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया। दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने का है। इसमें 250 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 550 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। 

श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने चार मौजूदा निवेशकों टीपीजी कैपिटल, टाटा कैपिटल, वाल्टन स्ट्रीट कैपिटल और स्टारवुड कैपिटल की हिस्सेदारी को आंशिक रूप से कम करने का प्रस्ताव किया है। इनके पास कंपनी की 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बिक्री पेशकश के तहत अपना हिस्सा बेचने वाले शेयरधारकों को उनके शेयरों के अनुपात में राशि मिलेगी। बिक्री पेशकश में कंपनी को कोई राशि प्राप्त नहीं होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!