शेयर बाजार के लिए रिकॉर्डतोड़ हफ्ता, सेंसेक्स-निफ्टी नए हाई पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Dec, 2023 04:07 PM

stock market closed at record high bse 969 strong points

शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार (15 दिसंबर) को फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 969.55 अंक मजबूती के साथ  71,483.75 और निफ्टी 273.95 अंक मजबूत हो कर 21,456.65 पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में बुल्स के लिहाज से बीता हफ्ता रिकॉर्डतोड़ रहा। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। जबरदस्त खरीदारी के चलते सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी समेत ज्यादातर इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। हफ्ते के आखिरी कारोबरी दिन बीएसई सेंसेक्स 969.55 (1.37%) अंकों की बढ़त के साथ 71,483.75 पर बंद हुआ, बाजार इंट्राडे में 71,605 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं इस दौरान, निफ्टी 273.96 (1.29%) अंकों की बढ़त के साथ 21,456.65 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंक निफ्टी भी 48,219 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।

बाजार में तेजी की 4 वजह

  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण।
  • विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  • भारत का फोरेक्स रिजर्व बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली है।
  • फेड ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

इस साल बाजार में अब तक 17% से ज्यादा की तेजी

इस साल की शुरुआत यानी 2 जनवरी (1 जनवरी को बाजार बंद था) को सेंसेक्स 61,167 के स्तर पर था, जो अब यानी 15 दिसंबर को 71,605 अंक पर पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक इसमें 17% से ज्यादा यानी 10,438 अंक की तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे भी ये तेजी जारी रह सकती है।

कल बाजार में रही थी बढ़त

इससे पहले कल यानी गुरुवार (14 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 70,602.89 और निफ्टी ने 21,210.90 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 929 अंक की तेजी के साथ 70,514 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 256 पॉइंट की तेजी रही। ये 21,182 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!