Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 May, 2024 03:36 PM
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 मई को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिला रहा है। सेंसेक्स 450 अंक की तेजी के साथ 74,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 22,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स...
मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (6 मई को) शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिला रहा है। सेंसेक्स 17 अंक की तेजी के साथ 73,895 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 33 अंक की गिरावट रही, ये 22,442 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट देखने को मिल रही है।
3 मई को बाजार में रही थी गिरावट
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 3 मई को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 22,794 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद ये यह नीचे आकर 172 अंक की गिरावट के साथ 22,475 के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं, सेंसेक्स दिन के हाई 75,095 से 1,217 अंक गिरा। ये 732 अंक की गिरावट के साथ 73,878 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली थी।