मुनाफावसूली से 2 दिन बाद लुढ़का शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे ₹1.29 लाख करोड़

Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Dec, 2023 05:14 PM

stock market fell after 2 days of profit booking investors lost 1 29 lakh crore

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 12 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सेंसेक्स जहां 377 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 20,900 के पास आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशको की संपत्ति...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 12 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सेंसेक्स जहां 377 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 20,900 के पास आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशको की संपत्ति आज करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए डूब गई। कई हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली भी आज के गिरावट की मुख्य वजह रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए। वहीं अधिकतरल सेक्टोरल इंडेक्स भी नुकसान में रहे। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, पावर और यूटिलिटी शेयरों में रही।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 377.50 अंक यानी 0.54% की गिरावट के साथ 69,551.03 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 90.70 अंक या 0.43% टूटकर 20,906.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.29 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 दिसंबर को घटकर 349.80 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 11 दिसंबर को 351.09 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए कम हुआ है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे अधिक 1.87 फीसदी की तेजी रही। वहीं एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और विप्रो के शेयर करीब 0.43% से लेकर 1.28% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी का शेयर 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.43% से लेकर 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!