Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Feb, 2021 10:21 AM
बजट घोषणाओं से गदगद शेयर बाजार में तेजी का रुख कायम है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक की तेजी के साथ पहली बार 51000 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 15000 के स्तर
बिजनेस डेस्कः बजट घोषणाओं से गदगद शेयर बाजार में तेजी का रुख कायम है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक की तेजी के साथ पहली बार 51000 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 15000 के स्तर को पार कर गया। एसबीआई का शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट को छू गया। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले।
इससे पहले लगातार चार दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुए थे। बजट से पहले शेयर बाजार में लगातार 6 दिन गिरावट आई थी। लेकिन बजट के बाद से इसमें लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। सेंसेक्स गुरुवार को 358.54 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50614 अंक के नए शिखर पर जा पहुंचा। निफ्टी भी 106 अंक यानी 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 14896 अंक के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया।
BSE का मार्केट कैप पहली बार 200 लाख करोड़ रुपए के पार
इसके साथ ही बीएसई का मार्केट कैप पहली बार 200 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 49926.45 का न्यूनतम और 50614.29 का उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक 6.21 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।