टेक महिंद्रा छंटनी : 11 कर्मचारियों का विवाद पहुंचा श्रम अदालत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 11:43 AM

tech mahindra trim  11 employees dispute labor court

देश की बड़ी आई.टी. कंपनी टेक महिंद्रा में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला थमा नहीं है।

बेंगलुरूः देश की बड़ी आई.टी. कंपनी टेक महिंद्रा में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला थमा नहीं है। ताजा मामला सामने आया है जिसमें टेक महिंद्रा में की गई छंटनियों के कम से कम 11 कर्मचारियों के विवाद श्रम अदालत तक पहुंचे हैं। गुरुवार को फोरम फॉर आईटी एंपलाइज ने टेक महिंद्रा की तरफ से कर्मचारियों की छंटनी के श्रम अदालत पहुंचे मामलों के बारे में यह जानकारी दी है। फोरम का कहना है कि महाराष्ट्र श्रम विभाग के अधिकारी इस मामले में मध्यस्थता करने में विफल रहे जिसके बाद कम से कम मामले श्रम अदालत तक पहुंचे हैं। फोरम के समन्वयक एलावर्सन राजा ने बताया कि प्रभावित कर्मचारियों ने औद्योगिक विवाद कानून की धारा 2ए क तहत याचिकाएं दायर की हैं।

पिछले दिनों महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टेक महिंद्रा से निकाले गए एक कर्माचारी को निकालने के तरीके पर माफी मांगनी पड़ी थी। सोशल मीडिया  पर एक ऑडियो वायरल हो रहा था जिसमें टेक महिंद्रा का एच.आर. एग्जिक्युटिव कर्मचारी को अगली सुबह तक तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देने के लिए कह रहा था। ऑडियो में एच.आर एग्जिक्युटिव कह रहा था कि मैनेजमेंट ने तुरंत प्रभाव से इस्तीफा मांगा है। कर्मचारी से एच आर एग्जिक्यूटिव के इस तरह के बर्ताव पर आनंद महिंद्रा को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!