मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रही टैंशन, भारतीय निवेशकों के 5 दिनों में डूबे 15.09 लाख करोड़

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Oct, 2023 06:41 PM

tension increasing continuously in middle east indian investors lost

मिडिल ईस्ट में लगातार टैंशन बढ़ रही है जिससे स्टॉक मार्कीट में गिरावट का दौर जारी है। आज बाजार में गिरावट से निवेशकों के 2 लाख करोड़ से ज्यादा रुपए डूब गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.)का प्रमुख सूचकांक सैंसेक्स 522.82 अंक गिरकर 64,049.06 पर बंद...

बिजनेस डेस्कः मिडिल ईस्ट में लगातार टैंशन बढ़ रही है जिससे स्टॉक मार्कीट में गिरावट का दौर जारी है। आज बाजार में गिरावट से निवेशकों के 2 लाख करोड़ से ज्यादा रुपए डूब गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.)का प्रमुख सूचकांक सैंसेक्स 522.82 अंक गिरकर 64,049.06 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.)का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 159.60 अंक गिरकर 19,122.15 पर बंद हुआ। 

ग्लोबल मार्कीट में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इससे पिछले पांच कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 15.09 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। बी.एस.ई.-सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्कीट कैप 323.82 लाख करोड़ से गिरकर 308.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

जानकारों के मुताबिक अमरीकी बांड यील्ड में इजाफा और मिडिल ईस्ट में टैंशन की वजह से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। टैक शेयरों खासकर टैक महिंद्रा, इंफोसिस और टी.सी.एस. के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।

बी.एस.ई. पर सभी लिस्टिड कंपनियों के मार्कीट कैप में आज गिरावट देखने को मिली है। यही निवेशकों का नुक्सान भी है। वास्तव में बी.एस.ई. के मार्कीट कैप में 2.03 लाख करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। बी.एस.ई. पर लगभग 2,463 शेयरों में गिरावट आई, 1,224 शेयरों में तेजी आई और 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!