विदेशों में जमकर हो रही आम की मांग, 19% बढ़ गया भारत से निर्यात

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Oct, 2023 11:08 AM

there is huge demand for mango in foreign countries exports from india

भारत के आम की मिठास दुनियाभर में बढ़ती जा रही है। वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अगस्त महीने के दौरान भारत से विदेशों में निर्यात किए जाने वाले आम में 19 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस अवधि के दौरान भारत ने कुल 47.98 मिलियन डॉलर का आम निर्यात...

बिजनेस डेस्कः भारत के आम की मिठास दुनियाभर में बढ़ती जा रही है। वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अगस्त महीने के दौरान भारत से विदेशों में निर्यात किए जाने वाले आम में 19 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस अवधि के दौरान भारत ने कुल 47.98 मिलियन डॉलर का आम निर्यात किया है। जबकि 2022-23 के इसी अवधि के दौरान भारत ने कुल 40.33 मिलियन डॉलर का आम निर्यात किया था।

अमेरिका को किया सबसे ज्यादा आम का निर्यात 

वाणिज्य मंत्रालय ने भारत से आम के निर्यात किए जाने वाले आम को लेकर डेटा जारी किया है। मंत्रालय ने बताया कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर एपीईडीए ने अप्रैल से अगस्त 2023 के दौरान कुल 27,330 टन आम का एक्सपोर्ट किया है, जो एक साल पहले की अवधि में 22,963.78 टन था। इन पांच महीनों में सबसे ज्यादा आम का निर्यात अमेरिका को किया गया है। अमेरिका को कुल 2043.60 टन आम का निर्यात किया गया है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा जापान को 43 टन, दक्षिण अफ्रीका को 4.44 टन, ऑस्ट्रेलिया को 58.42 टन, न्यूजीलैंड को 111 टन आम का निर्यात किया गया। इसके अलावा ईरान, नाइजीरिया, चेक रिपब्लिक, मारीशस को निर्यात किया गया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और एपीडा (APEDA) ने संयुक्त रूप से दक्षिण कोरिया के निरीक्षकों को वहां निर्यात के लिए आम के क्लीरेंस के लिए आमंत्रित किया। इसके चलते भारत को 18.43 मीट्रिक टन दक्षिण कोरिया को आम निर्यात करने की इजाजत मिली। 

2022-23 में आम के निर्यात में बड़ी सफलता मिली थी। मौजूदा सीजन 2023 में भारत ने 41 देशों को आम का निर्यात किया है। एपीडा (APEDA) ने भारत की आजादी के 75 वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्व को मनाने के लिए सियोल फूड एंड होटल शो में भारतीय आमों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा भी लिया था। एपीडा (APEDA) के प्रयासों से बरहीन को 75 आमों की वैराइटी का निर्यात किया जा सका।
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!