Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Jun, 2026 06:24 PM

देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ने लगा है। कई शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत 70 रुपए किलो के पार पहुंच गई है, जबकि कुछ जगहों पर कीमतें इससे भी ज्यादा देखने
बिजनेस डेस्कः देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ने लगा है। कई शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत 70 रुपए किलो के पार पहुंच गई है, जबकि कुछ जगहों पर कीमतें इससे भी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सब्सिडी वाले टमाटर बेचने की तैयारी शुरू कर दी है।
कीमतों में तेजी की वजह
टमाटर की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह सप्लाई में कमी मानी जा रही है। कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम की वजह से फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा मंडियों तक पर्याप्त मात्रा में टमाटर नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे बाजार में उपलब्धता कम हुई है। परिवहन लागत बढ़ने और कुछ क्षेत्रों में उत्पादन घटने का असर भी कीमतों पर पड़ा है।
सरकार का फैसला
कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी एजेंसियों के जरिए बड़े स्तर पर टमाटर खरीदकर उसे रियायती दरों पर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य बाजार में आपूर्ति बढ़ाना और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना है।
किन शहरों में मिलेगी राहत?
सरकार शुरुआत में दिल्ली-NCR समेत बड़े शहरों में मोबाइल वैन और सरकारी बिक्री केंद्रों के जरिए सस्ते टमाटर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। पिछले साल भी सरकार ने बढ़ती कीमतों के दौरान इसी तरह सब्सिडी वाले टमाटर बेचे थे, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी।