अस्पताल कर्मचारी महिला से मारपीट व छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By pooja verma,Updated: 14 Apr, 2020 12:27 PM

5 accused of assaulting and molesting hospital employee woman arrested

शुक्रवार की रात सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी अपने पति के साथ ड्यूटी से वापस अपने घर जाते समय कुछ व्यक्तियों ने उनपर हमला किया था।

पंचकूला (चंदन):शुक्रवार की रात सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी अपने पति के साथ ड्यूटी से वापस अपने घर जाते समय कुछ व्यक्तियों ने उनपर हमला किया था। जिसके बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस  ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आोपी बृज भूषण,अमित,मंजीत सिंह,संदीप वा गोलू को गिर तार किया हैं।

 

क्या था मामला...
अस्पताल से ड्यूटी खत्म करके घर जा रही महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला किया और महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने चंडीमंदिर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे सैक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत है। 

 

शुक्रवार रात को पति के साथ ड्यूटी करके घर जा रही थी। जब वह गांव मे प्रवेश करने लगे तो गांव के प्रवेश द्वार पर ही कुछ लोग नाका लगाकर बैठे हुए थे । उन्होने पीडिता व उसके पति को गांव मे जाने से मना कर दिया। पीडिता ने उन्हे बताया कि वह ड्यूटी करके आ रहे है तथा अपना अस्पताल का कार्ड तथा परमिशन भी दिखाई,लेकिन आरोपियो ने उनकी एक ना सुनी और उनके साथ मारपीट की तथा महिला के साथ छेडछाड भी की। 

 

जिसके बाद महिला उपचार करवाने  के लिए अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट करने, छेडछाड करने तथा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

 

2115 चालान में से 921 लोगों ने भरे 
पंचकूला पुलिस ने 22  मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक कुल 2186 वाहन चालकों के चालान किए हैं। जिनमें से 921 लोगों ने चालान का भुगतान किया है। पुलिस ने 136 वाहनोंं को जब्त भी किया हैं। सरकार ने लॉकडाऊन के दौरान लोगों से घर में रहने के लिए कहा हैं,लेकिन कुछ लोगों ने सरकार के इस फैसले की अवहेलना की और खाली सड़कों पर अपने वाहनों के साथ उतर गए। 

 

पंचकूला पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रति दिन अलग अलग नाकों पर बिना वजह सड़कोंं पर उतरे लोगों के वाहनोंं के कागज चैक कर रहे ही और जिनके पास कागज पूरे नही हैं उनके चालान किये जा रहे हैं। लॉक डाऊन के चलते पंचकूला जिले मे 47 पुलिस नाके लगाये गए है। जिला में 600 पुलिस कर्मचारी दिन-रात मुस्तैद के साथ डियूटी कर रहे है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों से कुल 125 वाहनों के चालान भी कर चुकी हैं। 

 

लॉकडाऊन के नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 69 केस दर्र्ज किए हैं। हर कोई व्यक्ति इस कठिन समय के दौरान घर पर रहने के महत्व को समझे। व्हाट्सएप, फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिल रहा है कि पुलिस किस तरह लोगों को घर में रहने के लिए कह रही है और जो लोग बेवजह सड़कों पर अपने वाहन के साथ घूम रहे हैं। 

 

उन पर कार्रवाई की जा रही हैं। सभी जिम्मेदार नागरिक को यह समझना चाहिए कि भारत सरकार ने 21 दिनों के लिए देशव्यापी बंद करने की घोषणा की है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से न फैले इसलिए ये फैसला लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!