यातायात नियमों की उल्लंघना पर होगी सख्त कार्रवाई : विज

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 06 Mar, 2023 07:03 PM

5021 challans made by running a special campaign in haryana

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि यातायात नियमों की उल्लंघना को रोका जा सके और यातायात नियमों की पालना करवाई जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश में...

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि यातायात नियमों की उल्लंघना को रोका जा सके और यातायात नियमों की पालना करवाई जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश में 20 से 27 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर कुल 5021 चालान किए गए हैं, जिसमें 2794 लेन ड्राइविंग और 2227 गलत साइड ड्राइविंग के चालान शामिल है। विज ने बताया कि लेन ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के अम्बाला में 756, कैथल में 238, सिरसा में 84, कुरुक्षेत्र में 123, मेवात में 95, रोहतक में 140, करनाल में 111, हिसार में 89, यमुनानगर में 84, पानीपत में 352, झज्जर में 386, नारनौल में 283, सोनीपत में 250, फरीदाबाद में 673, भिवानी में 157, पंचकूला में 145, चरखी दादरी में 144, गुरुग्राम में 408, रेवाड़ी में 117, जींद में 92, हांसी में 55, फतेहाबाद में 94 और पलवल में 145 चालान किए गए है। 

 

 


विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन से न सिर्फ व्यक्ति अपने जीवन को खतरे में डालते है अपितु दूसरे नागरिको की जान को भी खतरा रहता है और इससे दूसरे लोगो के लिए भी मुश्किलें उत्पन्न होती है। 

 

 


उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन से सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम होने से अन्य दिक्कतें पैदा होती है। इसलिए सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमो का पालन अवश्य करना चाहिए ताकि हम एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान यातायात नियमों का पालन करके दे सकें। विज ने बताया कि प्रदेश में 5 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 तक भी विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर लेन ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के कुल 5230 चालान किए गए थे। जिसमें 3256 लेन ड्राइविंग और 1974 गलत साइड ड्राइविंग के चालान शामिल थे।
 

 

 

-प्रशिक्षु आई.पी.एस. अफसरों ने गृह मंत्री से की मुलाकात 
2021 बैच के 4 आई.पी.एस. अधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान विज ने नवनियुक्त आई.पी.एस. अधिकारियों से कहा कि वे ईमानदारी से अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करें और प्रदेशवासियों को बेहतर सेवाएं दें। उल्लेखनीय है कि आज इन 4 नवनियुक्त आई.पी.एस. अधिकारियों को ममता सिंह, ए.डी.जी.पी., लॉ एंड आर्डर ने गृह मंत्री से मुलाकात करवाई और बताया कि वर्ष 2021 बैच के 4 आई.पी.एस. अधिकारियों में मनप्रीत सिंह सूदन को पानीपत, राजेश कुमार मोहन को यमुनानगर, शुभम सिंह को कुरुक्षेत्र और सृष्टि गुप्ता को फतेहाबाद में प्रशिक्षणाधीन लगाया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!