9वीं बार खुले सुखना लेक के फ्लड गेट

Edited By Updated: 03 Sep, 2025 10:49 PM

63 6 mm rain sukhna lake flood gates opened for the 9th time in monsoon

भारी बारिश के चलते सुखना झील का जलस्तर खतरनाक निशान 1163 फीट से ऊपर पहुंच गया

चंडीगढ़ : भारी बारिश के चलते सुखना झील का जलस्तर खतरनाक निशान 1163 फीट से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद बुधवार सुबह चंडीगढ़ प्रशासन ने झील के दो फ्लड गेट खोल दिए। यह इस मानसून सीजन का नौवां मौका है, जब फ्लड गेट खोले गए हैं। सुबह करीब 7:30 बजे पहला गेट और 8:00 बजे दूसरा गेट तीन-तीन इंच तक उठाया गया। अतिरिक्त पानी को सुखना चो के जरिए घग्गर नदी में छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, हर बार गेट खोलने से पहले ट्रैफिक पुलिस और आसपास के प्रशासन को अलर्ट किया गया। इस सीजन में फ्लड गेट इससे पहले 1 सितंबर, 6, 8, 15, 17, 19, 29 और 30 अगस्त को खोले गए थे। 1 सितंबर को एक गेट को करीब 21 घंटे तक खुला रखना पड़ा था। झील के नियामक छोर पर इंजीनियरिंग विभाग का स्टाफ 24 घंटे तैनात है और सी.सी.टी.वी. व कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल (2023) फ्लड गेट चार बार, 2022 में छह बार और 2021 में पांच बार खोले गए थे। अगस्त, 2020 में जब दो गेट खोले गए थे तो जीरकपुर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। दरअसल, सितंबर, 2018 से पहले झील के गेट पूरे दस साल तक नहीं खोले गए थे। लगातार बारिश के कारण ट्राईसिटी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। बुधवार सुबह ऑफिस टाइम में जगह-जगह ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

सामान्य से 4 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान 

पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश का दौर मंगलवार को कुछ देर के लिए जरूर थमा लेकिन देर रात से लगातार बारिश जारी। बुधवार दोपहर 12 बजे तक शहर में बारिश जारी रही। दोपहर तक मौसम साफ हुआ तो हल्की धूप भी निकली लेकिन बीच बीच में बादल आने जाने के साथ ही बूंदाबांदी भी जारी रही। बारिश के बाद दिन के पारे में सामान्य से 4 डिग्री की कमी दर्ज़ हुई है। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकार्ड हुआ है। वही बीती रात के न्यूनतम तापमान क बात करें तो वह 4 डिग्री कम होकर 21.6 डिग्री दर्ज हुआ है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की लॉन्ग फोरकास्ट को देखें तो विभाग की ओर से 3 तारीख को भारी बारिश का अलर्ट दिया गया था। विभाग की ओर से वीरवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र का कहना है कि लगातार हुई बारिश से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है हालांकि बीच बीच में बारिश के हल्के स्पैल जरूर आ सकते हैं। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!