राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान- दोषियों को सजा मिले

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 04:36 PM

rss first statement on the theft of ram mandir offerings guilty must be punished

राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले पर RSS ने अपना का पहला बयान दिया है। RSS ने कहा कि राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची है, दोषियों को सजा मिले।

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना ने पूरे समाज की भावनाओं और आस्था को 'गहरी ठेस' पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ''हिंदू विरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकतें'' इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने पूरे हिंदू समाज से भी अपील की कि वह ''इस कठिन समय'' में धैर्य और संयम बनाए रखे, ताकि इस तरह की सभी ''साजिशों'' को विफल किया जा सके। होसबाले ने 'एक्स' पर एक बयान में कहा, ''अयोध्या स्थित श्रीराम लला मंदिर में रखे दानपात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और रामभक्तों की भावनाओं तथा आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।''

उन्होंने कहा, ''इस घटना से हम सभी बहुत दुखी और आक्रोशित हैं।'' होसबाले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत पूरे हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि वह इस ''अत्यंत निंदनीय'' घटना को असाधारण मामला मानते हुए मंदिर के प्रबंधन और संचालन में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मौजूदा ''भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति'' समाप्त होनी चाहिए। होसबाले ने कहा, ''इस संबंध में हमें अपेक्षा है कि मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।'' उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष तथा करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और ''बलिदान'' के कारण पूरे हिंदू समाज की श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा, ''हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन के लिए पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और शुचिता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!