आतंकवाद पर गृह मंत्रालय का बड़ा प्रहार- जैश, लश्कर और अल-कायदा से जुड़े 23 पाकिस्तानियों को आतंकी घोषित किया

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 11:35 AM

ministry of home affairs declares 23 new terrorists

गृह मंत्रालय ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए 23 अपराधियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) के तहत व्यक्तिगत तौर पर 'आतंकवादी' घोषित किया है। आतंकवाद के खिलाफ अपनी 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त कदम...

नेशनल डेस्क: गृह मंत्रालय ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए 23 अपराधियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) के तहत व्यक्तिगत तौर पर 'आतंकवादी' घोषित किया है। आतंकवाद के खिलाफ अपनी 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है। मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार इनके तार पाकिस्तान से जुड़े थे।   

 पाकिस्तान और PoK से चला रहे थे नेटवर्क

सामने आई जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में सामने आए नामों में ज्यादातर आतंकी कुख्यात संगठनों जैसे 'जैश-ए-मोहम्मद' और 'लश्कर-ए-तैयबा' से ताल्लुक रखते हैं। मौजूदा समय में ये सभी आरोपी पाकिस्तान या PoK में रहकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इस लिस्ट में मुख्य नाम मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर का शामिल है। 

क्या होगा इस कार्रवाई का असर?

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश राठी द्वारा जारी इस अधिसूचना के मुताबिक, सरकार के पास इन व्यक्तियों के आतंकवाद में लिप्त होने के पुख्ता सबूत हैं, जिसके बाद UAPA की धारा 35 का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!