Amarnath Yatra 2026: आज से अमरनाथ यात्रा का हुआ शुभ आरंभ, 4822 शिव भक्तों का पहला जत्था जम्मू से रवाना

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 08:10 AM

amarnath yatra 2026

भक्तों का इंतजार खत्म हुआ। पवित्र अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से लगभग 4822 शिव भक्तों के पहले जत्थे को झंडी दिखा रवाना किया। पूजा-अर्चना के बाद पंडितों के वैदिक...

जम्मू (कमल): भक्तों का इंतजार खत्म हुआ। पवित्र अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से लगभग 4822 शिव भक्तों के पहले जत्थे को झंडी दिखा रवाना किया। पूजा-अर्चना के बाद पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वाहनों के पहले जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।

उप-राज्यपाल ने पवित्र तीर्थयात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सकुशल यात्रा के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा एक पवित्र मार्ग है, जहां भक्ति और आध्यात्मिक जागृति का मिलन होता है। सभी भक्तों के लिए सुरक्षित, आरामदायक, सुखद और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा की कामना करता हूं। यह पवित्र तीर्थयात्रा सभी के लिए अपार खुशी और दिव्य शांति लाए। जम्मू-कश्मीर यू.टी. प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सुरक्षा बलों, स्थानीय लोगों और सभी हितधारकों ने देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।  

259 वाहनों के काफिले में यात्री हुए रवाना
पहले जत्थे में 4822 से अधिक तीर्थयात्री 259 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थयात्रियों के प्रथम जत्थे को रवाना करने के दौरान आयोजित समारोह में सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक देवयाणी राणा, विधायक अरविंद गुप्ता, आध्यात्मिक नेता, धार्मिक संगठनों के प्रमुख, नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बल और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, प्रमुख नागरिक और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!