Edited By Rohini Oberoi,Updated: 03 Jul, 2026 02:31 PM

आंध्र प्रदेश के मार्कापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु राजमार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटोरिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार एक ही परिवार के...
Andhra Pradesh Road Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु राजमार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटोरिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दुल्हन के दो सगे भाई भी शामिल हैं।
मार्कापुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी यू. नागा राजू ने बताया कि यह हादसा रात करीब एक बजे बेंगलुरु राजमार्ग पर कम्बुम में उस समय हुआ जब एक दुल्हन सड़क किनारे स्थित मंदिर में प्रार्थना करने गई थी और ऑटोरिक्शे में बैठे अन्य लोग बाहर उसका इंतजार कर रहे थे।
नाग राजू ने बताया, दुल्हन के परिवार ने अपना ऑटो रिक्शा मंदिर के पास रोका था और तभी एक ट्रक ने पीछे से वाहन को टक्कर मार दी। दुल्हन के दो बड़े भाई, उनकी भाभी और एक चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुल्हन इस हादसे में बच गई क्योंकि वह उस समय मंदिर के अंदर थी।
यह भी पढ़ें: Pakistan road accident : बलूचिस्तान में गहरी खाई में गिरी बस, महिलाओं और बच्चों समेत अबतक 40 की मौत
पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्य विवाह स्थल की ओर जा रहे थे कि रास्ते में कुछ देर के लिए वे सड़क किनारे स्थित मंदिर में प्रार्थना करने के लिए रुक गये और तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।