शहर में एक कोविड पॉजीटिव मरीज की मौत, 84 नए केस

Edited By Updated: 11 Aug, 2022 09:51 PM

78 patients confirmed from panchkula

वीरवार को शहर में एक कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत कन्फर्म हुई। मरीज सैक्टर-8 का रहने वाला 68 साल का पुरुष था। पी.जी.आई. में मरीज एडमिट था। मरीज को कोविड के साथ ही लिवर की बीमारी, हाईपरटैंशन, डायबटीज भी थी। मरीज ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी।...

चंडीगढ़,(पाल): वीरवार को शहर में एक कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत कन्फर्म हुई। मरीज सैक्टर-8 का रहने वाला 68 साल का पुरुष था। पी.जी.आई. में मरीज एडमिट था। मरीज को कोविड के साथ ही लिवर की बीमारी, हाईपरटैंशन, डायबटीज भी थी। मरीज ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी। वहीं शहर में 84 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई। मरीजों में 40 पुरुष और 44 महिलाएं हैं।

 

 

कोविड पाॅजिटिविटी रेट 7.84 प्रतिशत रिकार्ड हुआ, जबकि पिछले एक हफ्ते का कोविड पाॅजिटिविटी रेट 8.40 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे में हैल्थ डिपार्टमैंट ने 1072 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीजों के साथ ही 138 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब शहर में एक्टिव केस 697 हो गए हैं। वहीं मोहाली में 90 कोविड केस कन्फर्म हुए हैं। 139 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 522 हो गई है। पंचकूला से 78 मरीज कंफर्म हुए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!