बाइक स्नैच करने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 15 Oct, 2021 06:49 PM

accused arrested

पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है

चंडीगढ़, (संदीप): बापूधाम चौकी के समीप से मोटर साइकिल स्नैच करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बापूधाम कॉलोनी के रहने वाले लाखन के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

 


पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा के रहने वाले अब्दुल ने बताया कि वह रंग रोगन का काम करता है। वीरवार को वह काम से बापूधाम कॉलोनी आया था। वह पुलिस चौकी के समीप ही मोटर साइकिल लेकर खड़ा था कि इस दौरान एक युवक आया और उसे धक्का मार कर उसकी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। अब्दुल के शोर मचाने पर वहां पर लोग एकत्र हो गए। किसी ने अब्दुल को बताया कि मोटर साइकिल स्नैच कर फरार होने वाला युवक लाखन है।

 

उसने इसकी शिकायत बापूधाम चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने अब्दुल के शिकायत पर लाखन के खिलाफ मोटर साइकिल स्नैच करने का केस दर्ज किया। पुलिस ने जांच के आधार पर शुक्रवार को आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर उसके पास से अब्दुल की स्नैच की गई मोटर साइकिल बरामद की ली है। पुलिस शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!