Daily horoscope : आज खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, इन राशियों की हर कोशिश लाएगी शानदार नतीजे
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Oct, 2026 10:20 AM

मेष : कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, आपकी पैठ, धाक तथा छाप बढ़ेगी
मेष : कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, आपकी पैठ, धाक तथा छाप बढ़ेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृष: यदि किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने के लिए आप उससे मेल-मुलाकात करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान तथा धीरज के साथ सुनेगा।
मिथुन: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, चिकनाईदार वस्तुओं, पैट्रोलियम तथा सी प्रॉडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कर्क : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहज दिखेगा।
सिंह : चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला है, इसलिए न तो कोई नई कोशिश हाथ में लें और न ही किसी की जिम्मेदारी में फंसें।
कन्या : इंपोर्ट-एक्सपोर्ट तथा मैन पावर बाहर भिजवाने का काम करने वालों को अपने काम-धंधा में अच्छा लाभ मिलेगा।
तुला: राज दरबार के कामों में आपकी पैठ तथा धाक बढ़ेगी, बड़े लोग भी आपकी बात ध्यान से सुनेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
धनु : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, किसी के भरोसे में भी न फंसें।
मकर: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता-सौहार्द बना रहेगा।
कुंभ: किसी स्ट्रांग शत्रु के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं इसलिए उन पर नजर रखनी सही रहेगी।
मीन : संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी और उसकी मदद के साथ आपको अपनी किसी समस्या को सैटल करने में कामयाबी मिलेगी।