Edited By pooja verma,Updated: 18 Mar, 2019 10:42 AM
चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) की ओर से वी.आई.पी. नंबरों की ऑक्शन की जा रही है। सोमवार को फैंसी नंबरों के लिए शाम 5 बजे तक फाइनल बोली लगेगी, जिसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
चंडीगढ़ (राजिंद्र) : चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) की ओर से वी.आई.पी. नंबरों की ऑक्शन की जा रही है। सोमवार को फैंसी नंबरों के लिए शाम 5 बजे तक फाइनल बोली लगेगी, जिसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
विभाग ने इस बार सी.एच. 01बी.यू., सी.एच. 01बी.वी., सी.एच. 01बी.टी., सी.एच. 01बी.एस. सीरीज को ऑक्शन में रखा है। शनिवार को इस सीरीज के नंबरों के लिए ऑक्शन शुरू हुई थी।
अभी तक सी.एच.बी. 01बी.टी. 0062 नंबर के लिए ही अधिकतम 20 हजार रुपए की बोली लगी है। इसी तरह सी.एच. 01बी.वी. 3838 नंबर के लिए 11 हजार रुपए की अधिकतम बोली लगी है, जबकि इसके लिए विभाग ने 10 हजार रुपए रिजर्व प्राइज तय किया था। विभाग ने इस बार उक्त सीरीज के सभी बाकी बचे नंबरों को एक साथ ऑक्शन में रखा है।