सैवन ज्योतिर्लिंग स्पैशल 1 को, भारत दर्शन स्पैशल ट्रेन चलेगी 16 मार्च से

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Feb, 2020 09:32 AM

bharat darshan special train will run from march 16

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से धार्मिक स्थलों के लिए अंब दौरा से शुरू होकर वाया चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से धार्मिक स्थलों के लिए अंब दौरा से शुरू होकर वाया चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया है। यह भारत दर्शन स्पैशल ट्रेन के नाम से चलाई जा रही है। यह ट्रेन अंबदौरा से चल कर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 16 मार्च से शुरू होगी।  

इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर पास के रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं।

कहां-कहां जाएगी यह ट्रेन :
ट्रेन में स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। इस यात्रा में बैद्यनाथ, गंगासागर, पुरी, कोर्णाक व गया के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके स्टॉपेज अंबदौरा, ऊना हिमाचल, नंगल डैम, रूपनगर, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरगंज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और वाराणसी होंगे। 

पयर्टकों को देने होंगे 9,450 रुपए :
आई.आर.सी.टी.सी. के रीजनल मैनेजर एम.पी.एस.राघव ने बताया कि तीर्थ स्थलों की सैर के लिए 16 मार्च की दोपहर 12 बजे अंबदौरा से चलकर चंडीगढ़ होते हुए भारत दर्शन स्पैशल ट्रेन चलाई जा रही है। 

इस टूर के लिए पर्यटकों को 9,450 रुपए खर्च करने होंगे। पैसेंजर को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं लिया जाएगा।

क्या हैं भारत दर्शन ट्रेन में सफर के फायदे :
- भारत दर्शन ट्रेन में स्लीपर क्लास का कंफर्म टिकट मिलता है।
- यात्रियों को सफर के दौरान ठहरने की और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलती है।
- यह कई छोटे स्टेशनों से चढऩे और उतरने की सुविधा देती है।
- प्रत्येक ट्रेन कोच में एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात होता है।
- आप इस यात्रा के बदले एल.टी.ए. क्लेम कर सकते हैं जिसके लिए रेलवे आपको यात्रा खत्म होने के बाद एल.टी.ए. सर्टिफिकेट जारी करता है।
- यात्रा की बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. डॉट आई.आर.सी.टी.सी.टूरिज्म डॉट कॉम पर कर सकते हैं या एजैंट्स से भी बुक करवा सकते हैं।
- आई.आर.सी.टी.सी. के सैक्टर-34 स्थित हैड ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं। 

सेवन ज्योतिर्लिंग स्पैशल से 13 दिन का सफर :
सेवन ज्योतिर्लिंग स्पैशल ट्रेन 1 मार्च से चलाई जा रही है। यह गंगानगर से चल कर अंबाला रेलवे स्टेशन होते हुए 1 मार्च से शुरू होगी और 13 मार्च को वापसी आएगी। इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। 

ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर पास के रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। तीर्थ स्थलों की सैर के लिए 1 मार्च की अल सुबह गंगानगर, अबोहर व अंबाला के रास्ते सेवन ज्योतिर्लिंग स्पैशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस टूर के लिए पर्यटकों को 12285 रुपए खर्च करने होंगे। 

इसमें पैसेंजर को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं लिया जाएगा। इसमें स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। इस यात्रा में ओम्कारेश्वर, उज्जैन, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, अहमदाबाद,पर्ली वैजनाथ,ग्रिशनेश्वर,त्रयंबकेश्वर व शिरड़ी के दर्शन करवाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!