Edited By ,Updated: 08 Apr, 2017 01:10 PM

प्राइवेट स्कूलों द्वारा भारी भरकम फीस, मंहगी किताबें और स्कूल ड्रैस के नाम पर अभिभावकों पर खासा बोझ डाला जा रहा है। मौजूदा समय की बात करें तो स्कूल यूर्निफार्म व किताबों का खर्चा अभिभावकों के लिए बजट से बाहर होता जा रहा है पर परिजनों को वहीं से...
चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): प्राइवेट स्कूलों द्वारा भारी भरकम फीस, मंहगी किताबें और स्कूल ड्रैस के नाम पर अभिभावकों पर खासा बोझ डाला जा रहा है। मौजूदा समय की बात करें तो स्कूल यूर्निफार्म व किताबों का खर्चा अभिभावकों के लिए बजट से बाहर होता जा रहा है पर परिजनों को वहीं से किताबें खरीदनी पड़ रही हैं जहां स्कूल प्रबंधन की तरफ से बोला गया है। पिछले एक वर्ष साल के दौैरान ही स्कूल फीस के अलावा स्कूल बैग, कॉपी, किताब तथा यूनिफार्म की कीमत में खासा वृद्धि हुई है। हालांकि हर अभिभावक की चाह होती है कि वह अपने बच्चे का दाखिला बढिय़ा से बढिय़ा स्कूल में करवाए पर ऐसे खर्चे देख कर काफी लोग अपने कदम पीछे कर लेते हैं।
कॉपी, किताबों व स्कूल ड्रैस में भारी कमीशन
जानकारी के अनुसार स्कूल से ही बच्चों को कॉपी, किताबें देने का जो खेल है उसमें अभिभावक ठगे जा रहे हैं। नर्सरी से चौथी कक्षा तक स्कूलों की ओर से निजी प्रकाशकों की पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं। इन्हें खरीदने वाले अभिभावकों को भारी चपत लगती है जबकि सरकार ने दाखिला फीस को लेकर तीन वर्ग बनाकर साफ किया है कि अधिकृत पुस्तकें ही लागू की जाएंगी। मगर किताबों व ड्रैस में स्कूल संचालकों को मोटा कमीशन मिलता है व इस प्रक्रिया में अभिभावक पिसते हैं। जो कॉपी किताब बाजार में कम कीमत में मिल जाएगी वह स्कूल द्वारा बताए गए बुक सेलर्स के पास काफी महंगे दाम में खरदनी पड़ती है। सी.बी.एस.ई. द्वारा बेशक सभी सी.बी.एस.ई. से एफिलेटिड स्कूलों में एन.सी.आर.टी. बुक्स को अनिवार्य कर दिया है लेकिन स्कूल इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। सिर्फ कुछ ही बुक्स को छोड़ बाकी सभी किताबें अधिकतर स्कूलों ने मनमर्जी के पब्लिशर्स की लगाई हैं।
सातवीं कक्षा के कुछ सब्जैक्ट्स सेंट मैरी स्कूल बुक्स रेट शिशु निकेतन स्कूल रेट
इंगलिश रीडर 378 293
इंगलिश ग्रामर 250 305
हिंदी व्याकरण 282 345
कम्प्यूटर 289 299
पंजाबी व्याकरण 225 200
नए सत्र में किताबों के सैट का दाम
यू.के.जी. -2220 (सी.आर.बी. स्कूल)
क्लास 1-2850 (————-)
क्लास 2- 3017 (————-)
क्लास 3-3210 (शिशु निकेतन स्कूल)
क्लास 4-4121 (————-)
क्लास 5 -4365 (सेंट मैरी स्कूल )
क्लास 6 -4192(सी.आर.बी. स्कूल)
क्लास 7 -4123 (सेंट मैरी स्कूल ) 4811(शिशु निकेतन स्कूल)
क्लास 8-4600 (————-)