LPG cylinder Hike: महंगाई का तगड़ा झटका, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, चार महीने में इतना हुआ महंगा

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 10:33 AM

commercial gas cylinder prices rise  increased in four months

ईरान-इजरायल तनाव के बीच एक बार फिर आम लोगों और कारोबारियों पर महंगाई का असर दिखा है। नए महीने की शुरुआत के साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।

बिजनेस डेस्कः ईरान-इजरायल तनाव के बीच एक बार फिर आम लोगों और कारोबारियों पर महंगाई का असर दिखा है। नए महीने की शुरुआत के साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।

Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum और Bharat Petroleum ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 2078.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1883 रुपए थी। नए दाम आज से लागू हो गए हैं।

लगातार चौथे महीने बढ़े दाम

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में यह लगातार चौथा इजाफा है। जनवरी से अब तक इसकी कीमतों में कुल 498 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा।

चारों महानगरों में नए रेट

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कोलकाता में 19 किलो सिलेंडर अब 2208 रुपए मुंबई में 2031 रुपए और चेन्नई में 2246.50 रुपए का हो गया है।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका रेट 913 रुपए हो गया था।

कुल मिलाकर, जहां घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, वहीं कॉमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतें महंगाई को और बढ़ा सकती हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!