Terrorist Killed in Encounter: गांदरबल के घने जंगलों में सेना का प्रहार, अरहामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 08:44 AM

one terrorist killed in ganderbal

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी की खबर आई है। अरहामा के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को मार गिराया है। यह ऑपरेशन मंगलवार शाम से ही बेहद...

Ganderbal Encounter : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी की खबर आई है। अरहामा के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को मार गिराया है। यह ऑपरेशन मंगलवार शाम से ही बेहद रणनीतिक तरीके से चलाया जा रहा था।

खुफिया जानकारी पर बिछाया गया जाल

मंगलवार शाम को सुरक्षा बलों को गांदरबल के अरहामा जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता और विशिष्ट खुफिया सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

रात भर की घेराबंदी और सुबह का एक्शन

जंगल का इलाका काफी घना होने और अंधेरा बढ़ जाने के कारण सुरक्षा बलों ने रात के समय सीधी मुठभेड़ को रोक दिया था। हालांकि चिनार कोर (Chinar Corps) के अनुसार 31 मार्च 2026 की पूरी रात रणनीतिक रूप से घेराबंदी को मजबूत रखा गया ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके। बुधवार की सुबह जैसे ही उजाला हुआ सेना ने अपनी कार्रवाई फिर से शुरू की। सुनियोजित जवाबी कार्रवाई करते हुए सैनिकों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।

चिनार कोर का बयान

सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी देते हुए बताया, "रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के बीच घेराबंदी को रणनीतिक रूप से पुनर्गठित किया गया था। हमारी सेना ने प्रभावी ढंग से जवाबी हमला किया जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया। फिलहाल अभियान जारी है।"

तलाशी अभियान अभी भी जारी

एक सैन्य अधिकारी ने पुष्टि की है कि सुरक्षा बलों ने इस हमले का निर्णायक जवाब दिया और पूरे इलाके पर सामरिक नियंत्रण बना लिया है। चूंकि अरहामा का जंगल काफी घना है इसलिए बचे हुए अन्य संभावित खतरों और आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!